सागर- बच्चा वार्ड में फिर घुसा कुत्ता! नवजातों की सुरक्षा पर उठे सवाल, जिला अस्पताल के ये हाल

 

सागर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। डफरिन स्थित बच्चा वार्ड में देर रात एक आवारा कुत्ता घुसने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब कुत्ता सीधे पीआईसीयू यानी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में पहुंच गया। वार्ड में भर्ती नवजात और गंभीर बच्चों के बीच कुत्ते को घूमता देख परिजनों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता काफी देर तक वार्ड में इधर-उधर घूमता रहा। परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसे वार्ड से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

 

 

परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल के ओपीडी, वार्ड और गलियारों तक में कुत्ते खुलेआम घूमते नजर आते हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा गार्ड और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण मरीजों और नवजात बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार बच्चा वार्ड और अस्पताल परिसर में कुत्तों के घुसने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं की।

 

 

घटना के बाद परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कलेक्टर और सीएमएचओ से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर नवजातों और गंभीर मरीजों की सुरक्षा के साथ कब तक ऐसा खिलवाड़ होता रहेगा?

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.