सागर- किन्नर विवाद फिर गरमाया! मारपीट का VIDEO आया सामने और फिर देर रात हुआ हंगामा SAGAR TV NEWS

 

सागर शहर में किन्नरों के बीच चल रहा विवाद अब और ज्यादा गरमा गया है। देर रात हुए हंगामे और मारपीट की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। इस मामले में किन्नर रानी ठाकुर के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले किन्नर रानी ठाकुर ने सागर की किरण नायक पर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस बयान के बाद शहर में माहौल गर्मा गया था और कई हिंदू संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

 

 

इसी विवाद के बाद से रानी ठाकुर लगातार अपनी जान को खतरा बता रही थीं। उनका कहना था कि विवाद के चलते उन पर हमला हो सकता है। अब देर रात सामने आए मारपीट के वीडियो ने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और हंगामा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में रानी ठाकुर के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल लोग कौन हैं, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद शहर में एक बार फिर चर्चा का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.