मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में! लू का ऑरेंज अलर्ट, ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने लगाए गए कूलर

 

मध्यप्रदेश में गर्मी ने अब विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश का आधा हिस्सा इस समय हीट वेव यानी लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, उज्जैन और धार में वॉर्म नाइट की स्थिति भी बनी रहेगी। यानी रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सीहोर और राजगढ़ सहित कई जिलों में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है।

दूसरी तरफ अशोकनगर, विदिशा, सागर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंदसौर में बढ़ते बिजली लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट हो रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि बड़े ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए उन पर 24 घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं, ताकि बिजली सप्लाई बाधित न हो।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा। उन्होंने लोगों को दोपहर में घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि मई की शुरुआत में प्रदेश में लगातार 11 दिन तक आंधी और बारिश का दौर चला था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ सिस्टम के कारण कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल चुका है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ज्यादा पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने की सलाह दी गई है।


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.