MP | उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जय गुरुदेव से लिया आशीर्वाद, सिंहस्थ को ऐतिहासिक बनाएगी सरकार!

 

एमपी की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम जाकर उमाकांत महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामघाट सहित सिंहस्थ से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंहस्थ महाकुंभ को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। गुरुवार रात उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुबह से ही व्यस्त कार्यक्रम रहा। भोपाल रवाना होने से पहले वे मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने उमाकांत महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घाटों, सड़क निर्माण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री के साथ संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन सिंह, आईजी राकेश गुप्ता, एसपी प्रदीप शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालु आने वाले हैं और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए उज्जैनवासियों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिंहस्थ महाकुंभ को इस बार पहले से अधिक व्यवस्थित, भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.