मशहूर फिटनेस स्टार एश्टन हॉल की शूटिंग से लगा लंबा जाम, पुलिस ने रुकवाई शूटिंग

 

मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहने वाला देशी फिटनेस स्टार जिससे प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल को भारत आने पर मजबूर कर दिया। वहीं अब एश्टन हॉल की शूटिंग के दौरान एमपी के ग्वालियर में जाम लग गया। साथ ही जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस को शूटिंग रुकवानी पड़ी।

 

 

 

दरअसल ग्वालियर शहर में मशहूर फिटनेस स्टार एस्टन हाल की रील शूटिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला। कटोराताल अस्पताल रोड पर बिना अनुमति शूटिंग किए जाने से लंबा जाम लग गया था। बता दें की मुरैना जिले के जौरा गांव के रहने वाले योगेंद्र कुशवाह ने एस्टन हाल की लाइफस्टाइल को देसी अंदाज में कॉपी करते हुए रील बनाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स एस्टन हाल अपने वादे के मुताबिक खुद उनके साथ शूट करने ग्वालियर पहुंचे हैं।

 

 

 

 

जहां वह योगेंद्र के साथ सड़क पर दौड़ते और ऑटो रिक्शा में घूमते हुए रील शूट कर रहे थे। शूटिंग की वजह से करीब करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सामने आया की शूटिंग की अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर पुलिस और लोकल मैनेजमेंट टीम के बीच बहस भी हुई। पुलिस ने समझाइश देकर शूटिंग को रुकवाते हुए टीम को रवाना किया।

 

 

 


ट्रैफिक पुलिसकर्मी राहुल शर्मा का कहना था की बिना अनुमति सड़क रोककर शूटिंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इससे आम लोगों और इमरजेंसी सेवाओं को परेशानी होती है।
वहीं एश्टन हॉल को भारत खून भाया, उन्होंने कहा की भारत बेहद शानदार देश है योगेंद्र कुशवाह की फिटनेस और क्रिएटिविटी उन्हें यहां तक खींच लाई। तो योगेंद्र ने इस सफलता का श्रेय लोगों के प्यार को दिया।------


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.