OPERATION EAGLE CLAW" कार से पकड़ी करीब ढाई लाख की शराब, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध OPERATION EAGLE CLAW अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए एक कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लाख तीस हजार रूपये की शराब बरामद की गयी है। कार्यवाई नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा पुलिस द्वारा की गयी। जहां कार समेत कुल 15 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। गाडरवारा थाना अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अमर शांति कॉलोनी, जमाड़ा रोड, गाडरवारा में 3 व्यक्तियों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिनके कब्जे से 50 पेटी देशी शराब और तस्करी में शामिल एक जायलो वाहन जप्त किया गया है।

 

 

 

 

 

दरअसल नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध OPERATION EAGLE CLAW अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है। इसी को लेकर गाडरवारा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में कार्यवाई की और आरोपी हीरालाल बाथरे, मुकेश कुर्मी और आयुष मिश्रा को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।-


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.