प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग ! काले धुएं से दहला इलाका, 35 टैंकर पानी के बाद भी नहीं बुझी लपटें

 

एमपी के इंदौर के धार रोड स्थित डीयू ड्रॉप एरिगेशन फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लास्टिक का दाना बनाने वाली इस फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयावह थी कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट तक बुलाना पड़ा। दमकल विभाग की 6 से 7 गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी।

 

 

 

 

फायर अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 35 टैंकर पानी इस्तेमाल किया जा चुका है। आरआरकैट के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास पानी का पर्याप्त स्रोत नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। दूसरे इलाकों से पानी मंगाकर दमकल वाहनों को भरा जा रहा है।

फैक्ट्री के अंदर टीन शेड होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी आ रही है। दमकल कर्मियों का कहना है कि मलबा हटाकर अंदर तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी कई घंटे लग सकते हैं।

 

 

 

 

एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली करा लिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

फैक्ट्री संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी ने बताया कि अमावस्या होने के कारण आज फैक्ट्री में मजदूर नहीं आए थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने आशंका जताई कि फैक्ट्री परिसर में लगी डीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो प्लास्टिक के दाने में तेजी से फैल गई।

स्थानीय ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए। गांव के लोगों ने अपने ट्यूबवेल से पानी उपलब्ध कराया। फिलहाल प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटा हुआ है।


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.