डबल मर्डर से सनसनी, पड़ोसी युवक और महिला के साथ क्या हुआ कोई नहीं जानता

 

एक महिला और युवक के डबल मर्डर के मामले के सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है। बताया जा रहा है की युवक की डेड बॉडी घर से दूर खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी जबकि महिला की बॉडी घर में ही मिली है। दोनों की धारदार हथियार से मर्डर की आशंका जताई जा रही है। हैरान कर देने वाली ये घटना एमपी के अनूपपुर जिले से सामने आई। जहां बिजुरी थाना क्षेत्र में एक महिला और एक युवक के मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक 26 साल के सुरेंद्र सोनी की डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ा मिली। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की आशंका है। तो वहीं 45 साल की लल्ली बाई गोंड की बॉडी उनके घर के अंदर मिली। महिला विधवा थी और घर में अकेली रहती थी। घटना के समय उसका बेटा ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। जबकि बहू मायके गई थी। सुरेंद्र सोनी के नाना जगदीश सोनी का कहना था की सुरेंद्र रात में शराब पीकर घर लौटा था।

 

 

 

 

कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकला और फिर मार डालो-मार डालो की आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने उस पर हमले की आशंका जताई। घटना के बाद हंगामा भी देखने को मिला। दरअसल मृतक की बहन नेहा सोनी का खाना था की जब तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक बॉडी को पीएम के लिए नहीं भेजेंगे। इस घटना में बाहरी व्यक्ति के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

थाना प्रभारी का कहना है की मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा।------


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.