पटाखा फैक्ट्री ब्ला स्ट में मौ तों का आंकड़ा 6 पहुंचा ! NSA के तहत कार्रवाई, 4 स्तर पर जांच शुरू

एमपी के देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मृतकों में धीरज, सुमित, सन्नी, अमर, गुड्डू और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। सभी मजदूर धमाके में बुरी तरह झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में 5 मजदूर बिहार के रहने वाले थे।

हादसे में गंभीर रूप से घायल करीब 10 मजदूरों का इलाज देवास और इंदौर के अस्पतालों में जारी है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती बिहार के 11 मजदूरों को इलाज के बाद शुक्रवार को ट्रेन के जरिए वापस बिहार रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने मजदूरों के भोजन की व्यवस्था के साथ हर व्यक्ति को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी।

 

 

 

 

मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फैक्ट्री संचालक अनिल मालवीय और बिहार निवासी मैनेजर आजास खान को गिरफ्तार कर उज्जैन की भेरूगढ़ जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

टोंकखुर्द थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वहीं मैनेजर महेश और ठेकेदार भूपेंद्र अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में काम कराने के लिए बिहार से 200 से ज्यादा मजदूरों को लाया गया था। इनमें कुछ नाबालिग मजदूर भी शामिल थे, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

 

 

 

 

हादसे के बाद अब चार अलग-अलग स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। उज्जैन संभागायुक्त ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, जबकि कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। पुलिस जांच महिला इंस्पेक्टर प्रीति कटारे को सौंपी गई है।

वहीं राज्य शासन ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े को न्यायिक जांच आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें एक महीने के भीतर पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी।


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.