लाखों कीमत के iPhone लेकर फरार हुआ डिलेवरी बॉय गिरफ्तार,पार्सल बॉक्स में भर दिए थे पत्थर
एक डिलेवरी बॉय ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी की, उसे जो लाखों कीमत के I PHONE डिलीवरी करने दिए गए थे वह उन्हें ही लेकर चम्पत हो गया। हालाँकि उसने इनकी सफल डिलेवरी दर्शाई थी। और किसी को शक न हो इसके लिए पार्सल बॉक्स में पत्थर भर दिए थे। जिसे उसने ऑफिस में छोड़ दिया था। लेकिन अब भंडाफोड़ हो चुका है एमपी की ग्वालियर जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी डिलेवरी बॉय को दबोच लिया है।
गोविंदपुरी स्थित सिल्वर एस्टेट में इंस्टाकार्ट ऑफिस के लीडर राजकुमार शर्मा ने बीते अप्रैल में क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी में काम करने वाला डिलीवरी बॉय ध्रुव सेन 21 जनवरी की सुबह 28 पार्सल लेकर डिलीवरी के लिए निकला था। ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम में आरोपी ने 16 पार्सलों की सफल डिलीवरी भी दिखाई। लेकिन शाम तक वह ऑफिस वापस नहीं लौटा। इसके बाद कंपनी को शक हुआ और जब उसके छोड़े गए बैग और दस्तावेजों की जांच की गई तो पूरा मामला सामने आया।
वहीं जांच में पता चला कि आरोपी ध्रुव सेन एप्पल के बॉक्स में पत्थर भरकर ऑफिस में छोड़ गया था, ताकि वजन बराबर रहे और किसी को संदेह न हो। कंपनी ने करीब ढाई महीने तक अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की। लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद मिला। इसके बाद मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच से की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। तभी सूचना मिली की युवक ध्रुव सेन गिरवाई थाना क्षेत्र के पटियावाला मोहल्ला स्थित अपने घर आया है। पुलिस ने बिना देर किये घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
जिससे चोरी किए गए iPhone के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस का कहना था की जल्द ही मोबाइल बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने जानकारी दी।------