चलती इंटरसिटी बस बनी आग का गोला! 4 साल के मासूम की मौ त, यात्रियों ने तोड़कर बचाई जा न

 

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे पर खड़ी इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस बस अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण हादसे में 4 वर्षीय मासूम अन्य जैन की जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना शाजापुर के पास होटल जैन पथ के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस हाईवे किनारे खड़ी थी, तभी अचानक उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस धुएं और आग की लपटों से घिर गई।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सफर के दौरान काफी देर से वायर जलने जैसी बदबू आ रही थी। यात्रियों ने इस बारे में चालक और स्टाफ को भी जानकारी दी थी, लेकिन किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया।

जब आग भड़की तो बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी तरह खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलना शुरू किया। कई लोगों ने बच्चों और महिलाओं को पहले बाहर निकाला। लेकिन इस अफरातफरी के बीच 4 साल का मासूम अन्य जैन बस के अंदर ही फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बस में न तो कोई इमरजेंसी गेट था और न ही आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र मौजूद था। हादसे के करीब दो घंटे बाद जेसीबी की मदद से सीटों के नीचे फंसे मासूम के शव को बाहर निकाला गया।

इस घटना के बाद परिवहन व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.