वर्ल्ड कप से पहले महाकाल की शरण में पहुंची टीम इंडिया, भस्म आरती में शामिल हुईं महिला क्रिकेटर

 

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम उज्जैन पहुंची… जहां खिलाड़ियों ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती में शामिल हुई टीम इंडिया की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में उस समय श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला… जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंची।
सुबह तड़के पूरी टीम ने महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया और देश की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की।


टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी महिला खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और टीम इंडिया के समर्थन में जयकारे लगाए। महाकाल बाबा के दर्शन करके बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिली है… हम देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।”

खिलाड़ियों ने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर उन्हें मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिला है। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले यह आध्यात्मिक यात्रा टीम के लिए बेहद खास मानी जा रही है। महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से भी महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं और खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। अब देखना होगा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप में देश को जीत दिला पाती है या नहीं… लेकिन उज्जैन से निकली ये तस्वीरें करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह जरूर बढ़ा रही हैं।


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.