मोबाइल छीना… जा न से मारने की धमकी से मचा हड़कंप, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर ह मला

 

एमपी के उज्जैन जिले के नागदा में अतिक्रमण की कवरेज करने गए पत्रकार के साथ बदसलूकी और हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कवरेज रोकने के लिए पत्रकार का मोबाइल छीना गया, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी तक दे डाली गई। घटना के बाद पत्रकारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मामला नागदा थाना क्षेत्र के पाल्या रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका नागदा ने दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। इसी कार्रवाई की कवरेज करने पत्रकार राकेश कानूनगो मौके पर पहुंचे थे।

आरोप है कि कवरेज के दौरान कबाड़ दुकान संचालक संतोष कबाड़ी ने पत्रकार को वीडियो बनाने से रोका और अचानक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पत्रकार का मोबाइल भी छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है। पत्रकार राकेश कानूनगो ने तत्काल नागदा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने की बात भी कही गई।

लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद नागदा पुलिस ने अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय पत्रकारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। अगर पत्रकार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो सच जनता तक कैसे पहुंचेगा… पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल उज्जैन एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करेगा।


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.