सागर- 18 साल के युवक का शराब तस्करी नेटवर्क बेनकाब! 2 लाख की बाइक पर ला रहा था अवैध शराब

 

सागर जिले के बीना में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से शराब सप्लाई कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की उम्र महज 18 साल बताई जा रही है, लेकिन पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 62 लीटर से ज्यादा अवैध शराब और करीब 2 लाख रुपए कीमत की नई बाइक जब्त की है। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगासौद की ओर से दो युवक बाइक पर बोरी में शराब भरकर बीना शहर ला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुड़िया नायक रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

 

 

कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक दिखाई दी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। जबकि पीछे बैठा उसका साथी खेतों की ओर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रथम अग्निहोत्री निवासी खिरिया वार्ड बीना बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अभी हाल ही में बालिग हुआ है। तलाशी के दौरान बाइक पर रखी सात पेटियों से 346 पाव अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार 850 रुपए बताई गई है।

 

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग रहते हुए भी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से शराब तस्करी कर रहा था। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी कनकटा उर्फ बिट्टू उर्फ केशव पटेल की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध शराब नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

 

 


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.