सागर- शादी से 3 दिन पहले युवती लापता! भाजपा नेता के रिश्तेदार पर आरोप, परिवार ने मांगी निष्पक्ष जांच

 

एमपी के सागर जिले के बीना के गढ़ा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक तीन दिन पहले एक युवती के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती की मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बीना एसडीओपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता की मां शारदा लोधी ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नंदनी लोधी की शादी करीब तीन महीने पहले तय हुई थी और 14 फरवरी को शादी होना थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शादी से तीन दिन पहले गांव का ही लोकेश उपाध्याय नाम का युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक का संबंध भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिवार से है। उनका कहना है कि आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष का चचेरा भाई है और राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। परिजनों के अनुसार, जब वे शिकायत लेकर नई बस्ती चौकी पहुंचे तो पुलिस ने केवल कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया, लेकिन इसके बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी से नाराज होकर परिवार ने अब एसडीओपी से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब युवती नंदनी लोधी का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में नंदनी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि लड़की की जबरन शादी उसके चाचा से कराई गई है। उधर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद को इस पूरे मामले से अलग बताते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और उन्हें बेवजह फंसाने की कोशिश की जा रही है। अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और लोगों की नजर पुलिस जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.