सागर-शाहपुर ह त्या कांड पर उबाल ! इलेक्ट्रिशियन संघ ने निकाला जुलूस, आरोपियों को सजा देने की मांग

 

सागर जिले के शाहपुर क्षेत्र में हुए इलेक्ट्रिशियन की नृशंस हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। खुरई में इलेक्ट्रिशियन संघ और स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालते हुए तहसील परिसर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार ऋतु राय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग उठाई।

 

 

ज्ञापन में बताया गया कि मृतक पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और विभिन्न कंपनियों में पंजीकृत होकर काम करता था। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिन कंपनियों में मृतक का पंजीयन था, वहां से मिलने वाले सभी शासकीय और वैधानिक लाभ उसके परिवार को तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। लोगों ने प्रशासन से यह भी अपील की कि मृतक के परिजनों को किसी भी तरह की जटिल कागजी प्रक्रिया या केवाईसी जैसी औपचारिकताओं में परेशान न किया जाए। उनका कहना था कि परिवार पहले ही गहरे सदमे में है और ऐसे समय में उन्हें राहत और सहयोग मिलना चाहिए।

 

 

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की। कई लोगों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। वहीं मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परिवार का सहारा छिन गया है, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद करनी चाहिए। जुलूस और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिशियन संघ के सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलता है।

 

 


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.