भाजपा नेता का फिल्मी स्टाइल में अपहरण ! युवती ने मांगी लिफ्ट, जंगल में ले जाकर बनाई न्यूड VIDEO

 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के अपहरण, मारपीट और उगाही के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हाईप्रोफाइल कांड में पुलिस ने एक महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले परिचित महिला के जरिए जाल बिछाया, फिर नेता का अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट की और लाखों रुपए की उगाही की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने 12 मई को थाना कुरावर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 मई को वह भोपाल से राजगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान तीज बड़ली और कुरावर के बीच सड़क पर उनकी परिचित आंगनबाड़ी सहायिका मंजू प्रजापति खड़ी मिली, जिसने उनसे लिफ्ट मांगी।

 

 

जैसे ही दीपक शर्मा ने कार रोकी, तभी कुछ युवक अचानक गाड़ी में घुस गए और चाकू की नोक पर उनका अपहरण कर लिया। आरोपी उन्हें सीहोर के जंगल में ले गए, जहां बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए, न्यूड वीडियो बनाया और 20 लाख रुपए की मांग की। इतना ही नहीं, पत्नी और बेटी से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी करवाए गए। आरोपियों ने करीब 61 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के दो चेकों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए।

 

 

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने पहले से पूरी रेकी कर रखी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सीहोर से सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में देवा वंशकार, रविंद्रजीत डग, अदनान खान, कृष्णा यादव, तरुण मेवाड़ा, ऋतिक वाल्मीकि और मंजू प्रजापति शामिल हैं। कई आरोपियों पर पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 67 हजार रुपए नगद, तीन बाइक और अन्य सामान मिलाकर करीब 5 लाख 97 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.