अवैध संबंध में डबल मर्डर, देवर ने दिया अंजाम, महिला और प्रेमी को ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार !

 

पुलिस ने डबल मर्डर कांड का सनसनीखेज खुलासा किया। जहां चौंकाने वाली बात सामने आई है। मृतक महिला की बेटी के देवर ने ही इस दोहरी घटना को अंजाम दिया था। बताया गया की महिला का पड़ोस के युवक से ही प्रेम संबंध था। जिसको लेकर महिला और युवक का बेरहमी से मर्डर किया गया। एमपी के अनूपपुर जिले से सामने आये इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है की जिले के बिजुरी में हुए चर्चित दोहरे मर्डर कांड का पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। जहां मृतिका लल्ली बाई गोंड की बेटी के देवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अवैध प्रेम संबंध से नाराज होकर कुल्हाड़ी मारकर दोनों की जान ली थी।

 

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतिका लल्ली बाई गोंड का पड़ोसी सुरेन्द्र सोनी से प्रेम संबंध था। जिसे आरोपी सुनील सिंह पसंद नहीं करता था। इसी को लेकर आरोपी ने पहले भी सुरेन्द्र को महिला के घर आने-जाने से मना किया था। इसी से दोनों के बीच विवाद और रंजिश बढ़ गई थी।

 

 

पुलिस ने खुलासा कर बताया की बीते 14 मई की रात करीब 11 से 11:30 बजे सुरेन्द्र सोनी अपनी प्रेमिका लल्ली बाई से मिलने उसके घर पहुंचा। उस समय सुनील घर के बाहर आंगन में सो रहा था। दोनों को अकेला देखकर आरोपी ने मर्डर की योजना बनाई और कुल्हाड़ी से सुरेन्द्र पर हमला कर दिया। सिर पर वार कर उसकी जान ले ली वहीं इसके बाद लल्ली बाई गोंड का भी कुल्हाड़ी से मर्डर कर दिया। इसके बाद खून के निशानों को गोबर से लीपकर मिटाने की कोशिश की। जबकि कुल्हाड़ी और खून लगे कपड़ों को भी छिपा दिया। पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल कर घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसने अपना जुर्म कबूल किया।

 

 


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.