Sagar- थाने में नहीं हुई सुनवाई, तो कॉरिडोर पर सरदार ने किया ऐसा काम, पुलिस बुलानी पड़ी SAGAR TV NEWS

 

सागर की लाखा बंजारा झील में कॉरिडोर से कूद कर एक व्यक्ति ने जान देने की कोशिश की समय रहते उसको तालाब से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया है पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक बड़े बाजार के लवली सरदार और सर्वजीत सरदार के द्वारा मारपीट की गई उनके शरीर पर चोट के निशान भी है, कोतवाली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक पुलिस के द्वारा जल्द एक्शन नहीं लिया गया उधर आरोपियों के द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही थी, पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर सरदार ने अपनी जान देना मुनासिब समझा था तालाब से सुरक्षित निकालने के बाद वह पुलिस और जनता से हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाते हुए दिखाई दिए

 

 

 

बता दें कि यह मामला रविवार दोपहर का है जहां धरमपुरा में रहने वाले जगदीश सिंह अपनी स्कूटी से कॉरिडोर पर पहुंचे थे और यहां उन्होंने किले के सामने वाले हिस्से में छलांग लगाई, गनीमत रही कि वहां पर पानी कम था जिसकी वजह से वह डूब नहीं पाए, और कॉरिडोर से निकलने वाले लोगों को तालाब में किया है दिखाई दिए पुलिस को डेड बॉडी होने की सूचना मिली थी कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे फिर बाद में जब नाव से बाहर निकालने के लिए भेजा तो शरीर में हलचल दिखाई दी इसके बाद जल्द से चकरा घाट फर्श पर लाकर उन्हें डायल 112 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है

 

 


थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया की तालाब से निकालकर जगदीश सिंह को अस्पताल भेजा है जिन लोगों से विवाद होना बताया है उनको थाने में बुला रहे हैं और पता कर रहे हैं कि किस वजह से क्या समस्या है फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

 


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.