तौल न होने से किसानों ने काटा बवाल,नेशनल हाई-वे पर चक्काजाम,ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर किया प्र-दर्शन

 

गेहूं खरीदी केंद्र पर मौजूद बड़ी संख्या में मौजूद किसान भड़क उठे और जमकर हंगामा मचा दिया। किसानों ने नेशनल हाईवे ट्रेक्टर ट्रॉली अड़ाकर चक्काजाम कर दिया। जिस वजह से जाम की स्थिति बन गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को आश्वासन दिया तब कहीं जाम ख़त्म हो सका। मामला एमपी के राजगढ़ जिले के पचोर का है।

बताया जा रहा है की डांगरा वेयरहाउस स्थित गेंहू खरीदी केंद्र पर किसानों ने हंगामा किया। स्लॉट बुक करने के बाद तौल के लिए नंबर आने पर तीन दिनों का इंतजार करने पर भी गेंहू की तौल न होने से नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाई वे 52 पर जाम लगा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। जिन्होंने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े करते हुए जाम लगा दिया। खरीदी केंद्र प्रबंधक प्रेमसिंह लहरी के मुताबिक केंद्र पर 5 तौल कांटे निरंतर तुलाई का काम कर रहे हैं। लेकिन सर्वर में समस्या के चलते ओटीपी में देरी हो रही थी। किसानों का गेहूं तोलने के बाद उसे तौल पर्ची देकर पोर्टल पर जानकारी देना पड़ती है।

 

सर्वर में गड़बड़ी के चलते तौल में थोड़ी देरी होने पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पचोर टीआई शकुंतला बामनिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे से हाईवे पर जाम लगाए हुए किसानों से बात की जहां आपसी समझाइश से महज आधा घंटे में ही जाम खुलवा दिया।

किसानों का कहना है की वह एक दिन पहले आ गया था दिन-पूरी रात इंतजार करने के बाद भी तौल नहीं हुई। वहीं एक किसान का कहना है की दो दिन आए हुए हो गए लेकिन तौल समय पर नहीं हो रही है। पुलिस की समझाइश के बाद केंद्र प्रबंधक ने तौल शुरू कर दिया था। जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।

 

 


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.