वकील को रंगदारी दिखाना युवकों को पड़ा महंगा, नकली पिस्ट-ल और डं-डे से धमकाया,अब धरे गए !

 


एक अधिवक्ता को दो युवकों ने पहले रंगदारी दिखाई इसके बाद नकली पिस्टल और डंडे से धमकाते हुए अवैध वसूली करने की कोशिश की इसके अलावा उनकी पिटाई भी कर दी। लेकिन दोनों युवकों को एक वकील से उलझना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। साथ ही नकली पिस्टल डंडे और बाइक को जप्त किया है। एमपी के अनूपपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने कार्यवाई की। जहां अधिवक्ता को नकली पिस्टल और लोहे के डंडे से धमकाकर मारपीट और अवैध वसूली करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया की बीते गुरुवार दोपहर अधिवक्ता मानवेन्द्र सिंह पेट्रोल पंप पर अपनी मोपेड में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों ने पहले अपनी बाइक में 500 रुपए का पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद किया। जब उन्होंने मना किया तो एक आरोपी ने कमर से नकली पिस्टल निकालकर धमकाया। वहीं दूसरे युवक ने बाइक में रखा लोहे का डंडा निकालकर मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने रास्ते में फिर अधिवक्ता को रोक लिया और पैसे मांगते हुए गाली-गलौज की साथ ही मारपीट भी की। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने 20 साल के शांतनू मौर्य और 21 साल के दीपक पकवासा को शहडोल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया की नकली पिस्टल और लोहे का डंडा ऑनलाइन शॉपिंग एप से खरीदा था। पुलिस का कहना है की दोनों आरोपियों पर पहले से छेड़खानी और चोरी के मामले भी दर्ज हैं।--


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.