पटाखा फैक्टरी मामले में बड़ी कार्यवाई, SDM-SDOP समेत 4 अधिकारी नप गए

 


बीते दिनों एमपी के देवास जिले में स्थित पटाखा फैक्टरी में जोरदार ब्लास्ट के बाद कुछ लोगों की जान चली गयी थी वहीं कई लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में बड़ी कार्यवाई की गयी है। लापरवाही बरतने पर चार अधिकारीयों पर गाज गिरी है। जहां SDM-SDOP समेत 4 अधिकारीयों को निलंबित किया गया है। इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल सरपंच ने बीते मार्च में ही लिखित शिकायत की थी। लेकिन बिना अनुमति के बाद भी विस्फोटक सामग्री का भंडारण चलता रहा।
बताया गया की उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने टोंकखुर्द SDM संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर पटाखा फैक्ट्री के निरीक्षण और विस्फोटक सामग्री की निगरानी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। आदेश में कहा गया की प्रशासनिक स्तर पर निगरानी और सुरक्षा मानकों के पालन में कमी सामने आई है।

इसके अलावा सोनकच्छ SDOP दीपा मांडवे को सस्पेंड तो देवास एसपी ने टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंडल को निलंबित किया। आरोप है कि फैक्ट्री संचालन को लेकर समय-समय पर निरीक्षण और आवश्यक रिपोर्टिंग नहीं की गई। प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर लापरवाही के अलावा निगरानी में कमी के चलते यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

अब इस पूरे मामले में कलमा गांव की सरपंच कविता सुरेंद्र सिंह गौड़ ने बड़ा खुलासा किया। उनके मुताबिक मार्च में ही पटाखा फैक्ट्री और वेयरहाउस में रखी जा रही विस्फोटक सामग्री को लेकर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और टोंककलां चौकी में लिखित शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। जिस वेयरहाउस में पटाखों का भंडारण हो रहा था। उसके पास आबादी क्षेत्र और पेट्रोल पंप मौजूद है। सुरक्षा कारणों से ग्राम पंचायत ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया था। बावजूद इसके वहां अवैध रूप से पटाखों का भंडारण जारी रहा। सरपंच कविता गौंड का आरोप है की अनुमति न देने के बाद उन पर दबाव और प्रलोभन बनाने की कोशिश भी की गई। साथ ही कहा की प्रशासन को पूरी जानकारी होने के बावजूद भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री वहां रखी जाती रही। उन्होंने बाल मजदूरी समेत 250 महिलाओं के फैक्टरी में काम करने की बात कही। कई महिलाओं को बम बनाने घर ले जाने सामग्री भी दी जाती थी।

गौरतलब है की देवास जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर टोंककला में बीते गुरुवार को फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे में 5 मजदूरों की जान गयी थी। जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे।--


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.