आर्मी से बर्खास्त सिपाही बना शातिर चोर, जवानों के घरों में ही करता था चोरी, कई राज्यों में मामले दर्ज

 

आर्मी से निकाला गया एक जवान चोर बन गया। वह सिर्फ आर्मी क्षेत्र और सेना के जवानों के घर में ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। जब पुलिस ने एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। बताया गया की ग्वालियर जिले की पुलिस ने CCTV और फिंगरप्रिंट की मदद से उसे दबोच लिया। यह पूरा मामला मुरार थाना क्षेत्र का है। जहां मिलिट्री एरिया में तीन महीने पहले सैनिक के घर हुई दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा किया और शातिर चोर अमरजीत शर्मा को गिरफ्तार किया। जो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला है और आर्मी से बर्खास्त सिपाही है।

बताया जा रहा है की घटना 11 फरवरी 2026 की है। कैंटोनमेंट मिलिट्री एरिया में रहने वाला एक सैनिक अपनी पत्नी को स्कूटी सिखाने घर से बाहर गया था। तभी आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर गहने और नकदी चोरी कर ली। जब जवान वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मिलिट्री एरिया जैसी सुरक्षित जगह पर चोरी की घटना होना गंभीर मामला था। मुरार पुलिस ने मामले की जांच के लिए 2 टीमें गठित कीं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, मौके से फिंगरप्रिंट जुटाए। स्थानीय अपराधियों से सुराग न मिलने पर पुलिस ने दूसरे राज्यों के चोरों के रिकॉर्ड से फुटेज और फिंगरप्रिंट का मिलान किया। जहां जांच में आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी अमरजीत शर्मा के रूप में हुई। लगातार लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने जयपुर से ग्वालियर आते समय रास्ते में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में बताया की वह आर्मी से बर्खास्त सिपाही है उसे सेना क्षेत्रों की पूरी जानकारी थी। जिसका फायदा उठाकर वह जवानों के घरों को निशाना बनाता था। वहीं पुलिस के मुताबिक अमरजीत एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य है। उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई आर्मी इलाकों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है चोरी का माल कहां खपाया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की माने तो पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।-


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.