सागर- मालथौन टोल प्लाजा पर कर्मचारियों का बवाल! वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम बंद, NH-44 पर जाम

 

सागर जिले के मालथौन स्थित NH-44 टोल प्लाजा पर शनिवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वेतन वृद्धि और लंबे कार्य समय से नाराज कर्मचारियों ने अचानक काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे नियमों के विपरीत लगातार 12-12 घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है, जबकि नियमानुसार 8 घंटे की शिफ्ट होनी चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उनकी सैलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

 

 

कर्मचारियों ने बताया कि देश के कई अन्य टोल प्लाजा में वेतन बढ़ाया जा चुका है, लेकिन मालथौन टोल पर काम कर रहे कर्मचारियों को अब तक पुरानी सैलरी पर ही काम करना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने टोल मैनेजर अभिनाश विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कर्मचारी वेतन वृद्धि या काम के घंटे कम करने की बात करते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों का दावा है कि कुछ लोगों को पहले ही काम से हटाया जा चुका है, जिससे बाकी स्टाफ में भी डर और नाराजगी का माहौल है।

 

 

काम बंद होने से NH-44 पर टोल वसूली प्रभावित हुई और कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर मौजूद लोगों और कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों ने समझाइश देकर माहौल शांत कराने की कोशिश की। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल टोल प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

 


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.