Sagar - नौरादेही में नामीबियाई चीता गौरव बन सकता है रिजर्व की शोभा, 2 मादा व 1 नर चीता भी आएगा

 

कूनो नेशनल पार्क में पला बढ़ा 7 साल का नामीबियाई चीता गौरव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जा सकता है। उसके साथ बोत्सवाना से कूनो लाए गए 2 मादा व एक नर चीता भी आ सकता है।

हालांकि चीतों की शिफ्टिंग को लेकर भारत सरकार की मॉनिटरिंग कमेटी ही अंतिम निर्णय लेगी। टाइगर रिजर्व में बाड़ों का काम 50 फीसदी हो चुका है। जुलाई अंत तक बाड़े तैयार होने की उम्मीद है। अगस्त अंत तक चीता ता शिफ्ट होने का अनुमान है।

 

 

 

 


वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के वन कर्मियों की कूनो में ट्रेनिंग चल रही है। उन्हें चीतों के व्यवहार व बाड़े के रखरखाव के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान नामीबियाई चीता गौरव के व्यवहार के बारे में भी वन कर्मियों को जानकारी दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार वीडीटीआर में शिफ्ट होने वाले 4 चीतों में से एक गौरव हो सकता है। कूनो के डीएफओ थिरुकुराल का कहना है कि अभी कोई फाइनल निर्णय नहीं हुआ है। चीतों की संख्या और कौन से भेजे जाएंगे, इस संबंध में शिफ्टिंग के वक्त ही कोई निर्णय होने की उम्मीद है। अभी शुरुआती दौर है। उम्मीद की जा सकती है कि जो चीते भेजे जाएंगे उनमें गौरव भी एक हो सकता है

 

 

 

 


डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह बताते हैं कि भारत सरकार की एक मॉनिटरिंग कमेटी है, जिसे चीता शिफ्टिंग को लेकर अंतिम निर्णय लेना है। मुहली रेंज में आधुनिक बोमा (बाड़े) तैयार किए जा रहे हैं। इन बाड़ों का क्षेत्रफल लगभग 439 एकड़ होगा। सुरक्षा की दृष्टि से 14 फीट ऊंचे सॉफ्ट रिलीज बाड़े और 10 फीट ऊंचे क्वारेंटीन बोमा बनाए जा रहे हैं। बाड़ों के ऊपरी हिस्से में 6 लेयर के इलेक्ट्रिक पल्स तार लगाए जाएंगे, जो शिकारी जानवरों को दूर रखेंगे। बाड़ों का काम 50 फीसदी पूरा हो चुका है


By - sagar tv news
18-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.