शादी में आया व्यक्ति अचानक हुआ लापता, फिर खेत में पड़े मिले, परिजन भी हैरान

 

शादी समारोह में शामिल होने आये एक व्यक्ति अचानक से गायब हो गए। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। लेकिन अगले दिन एक खेत में उनकी डेड बॉडी पड़ी मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की दमोह जिले के सुजनीपुर गांव में शादी समारोह में वृद्ध शामिल होने आये हुए थे। जिनकी डेड बॉडी खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन गांव के बाहर खेत में बॉडी पड़ी हुई मिली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

 

 

 

शुरूआती जांच में जान जाने का कारण साफ़ नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटना सामने आने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है साथ ही चर्चा का विषय भी बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जान जाने की असल वजह सामने आ सकेगी।


By - sagar tv news
18-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.