ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! CM हाउस के बाहर परिवार का प्रदर्शन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

 

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में अब नया मोड़ आ गया है। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की मांग उठाई। परिवार ने मामले की जांच और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम और दूसरे राज्य में जांच कराने की मांग की है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्विशा शर्मा के परिजन मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़ गए। परिवार का कहना था कि उन्हें मौजूदा जांच प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है और वे निष्पक्ष जांच चाहते हैं।

मुख्यमंत्री निवास के स्टाफ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी और वे अपनी शिकायत लिखित में दें, लेकिन परिवार सीधे मुलाकात की मांग करता रहा। मौके पर श्यामला हिल्स थाना पुलिस, टीआई और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद ट्विशा के पिता और भाई को मुख्यमंत्री निवास के अंदर बुलाया गया, जहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री के ओएसडी से हुई। चर्चा के बाद परिवार को आश्वासन दिया गया कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, तब तक ट्विशा का शव सुरक्षित रखा जाएगा और दूसरी बार पोस्टमार्टम को लेकर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

सीएम हाउस से बाहर आने के बाद ट्विशा के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार की दो प्रमुख मांगें हैं। पहली— ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किसी दूसरे राज्य में कराया जाए। दूसरी— मामले की जांच और सुनवाई भी मध्यप्रदेश से बाहर हो। परिजनों का कहना है कि आरोपी पक्ष न्यायिक व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें निष्पक्ष जांच पर संदेह है। फिलहाल परिवार आगे की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। ट्विशा शर्मा केस अब सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय व्यवस्था पर उठते सवालों का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।


By - sagar tv news
18-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.