सागर में 45 डिग्री पर तापमान, मौसम वैज्ञानिक बोले अभी और बढ़ेगा पारा, टूटेंगे रिकॉर्ड | SAGAR TV NEWS
सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है सोमवार को सागर जिले का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो अधिक है मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक इसी तरह भीषण गर्मी रहने का अनुमान लगाया है साथ ही डेढ़ से 2 डिग्री तक के और उछाल तापमान में देखने को मिल सकती है प्रचंड गर्मी का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि अगले 4 दिन तक सुबह 11:00 से ही हीट वेव चलने लगेगी और शाम 5- 6 बजे तक चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा, मौसम विभाग ने सागर बुंदेलखंड सहित प्रदेश के आधे जिलों में अलर्ट जारी किया है
सागर मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है यहां तक कि तापमान 45 डिग्री के ऊपर भी जा सकता है
इधर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी है कि प्रचंड गर्मी से लोगों को बचाने का प्रयास करना चाहिए इस मौसम में कम से कम धूप में निकले अगर मजबूरी में निकलना पड़ रहा है तो धूप से बचाव के इंतजाम करके रखें जैसे हाथों में ग्लव्स सर में हेलमेट और सफेद गमछा से मुंह को बंद कर रखें अधिक से अधिक तरल पर पदार्थ का सेवन करते रहे, शरीर में बिल्कुल भी पानी की कमी ना रहने दे,