प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा की लोगों के हाथ पांव फूल गए,शोले फिल्म जैसा सीन
फिल्मों में जो सीन दिखाए जाते हैं वह देखने में अच्छे लगते हैं लेकिन वही सीन अगर असल ज़िंदगी में देखने मिले तो काफी हैरान कर देने वाले होते हैं। इसी तरह एक युवक ने कुछ ऐसा काम किया की लोगों के हाथ पांव फूल गए। प्रेमिका के प्यार में पागल युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया। जिससे पूरा गांव इकट्ठा हो गया। वह अपनी प्रेमिका को बुलाने की ज़िद पर अड़ा हुआ था और नीचे आने तैयार नहीं था। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें बैतूल जिले के सामने आई हैं। जहाँ बक्का गाँव में कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
ग्रामीणों ने युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। काफी मान मनौअल के बाद युवक नीचे आ सका। लेकिन तब तक लोगों की धड़कनें बड़ी रहीं। दरअसल मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस की टीम ने युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी। लेकिन वह लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ था। और किसी भी कीमत पर नीचे आयने तैयार नहीं था। मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। बड़ी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। काफी देर की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक आखिरकार पुलिस और प्रशासन की बात मानने तैयार हुआ जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने युवक को समझाइश दी साथ ही भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने की हिदायत भी दी। सतर्कता और सूझबूझ की वजह से एक बड़ी घटना होने से टल गयी।--