आखिर एक माँ की क्या मजबूरी रही की एक साल के मासूम को कुएं में डाला फिर खुद भी दे दी जान !

 

एक माँ जिसने ऐसा घातक कदम उठाया की लोग सन्न रह गए। उसने अपने महज एक साल के कलेजे के टुकड़े को पहले कुँए में फेंका इसके बाद खुद भी कूद गई। जिससे दोनों की जान चली गयी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी। महिला ने ऐसा क्यों किया फिलहाल ये साफ़ नहीं है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुट गयी है।

बताया जा रहा है की बक्सवाहा के नैनागिर चौकी अंतर्गत शेखसेमरा गांव से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महिला ने अपने एक साल के मासूम बेटे के साथ अज्ञात कारणों के चलते कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
मृतिका की पहचान सीमा यादव उम्र 24 साल के रूप में हुई है। ऐसी जानकारी है की सीमा यादव ने पहले अपने पुत्र अनिकेत यादव को कुएं में फेंका इसके बाद खुद भी कूद गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। मां-बेटे की के अचानक इस तरह जाने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि सीमा यादव की शादी लगभग तीन साल पहले रामकुमार यादव से हुई थी। फिलहाल ये खुलासा नहीं हो सका है की उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपी। वहीं हर पहलू से जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
18-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.