मोबाइल टावर पर पहुंचकर कहने लगा युवक,घर दिलाओ फिर शादी करवाओ, शराब के नशे में था युवक
कई बार लोग खुद की जान तो मुसीबत में डालते ही हैं। साथ ही दूसरों की जान भी हलेकान कर देते हैं। अब इन्ही जनाब को ले लीजिये जो शराब के नशे में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। और फरमाइश करने लगे। की पहले घर दिलवाओ और फिर शादी करवाओ। नज़ारा दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।
जिन्होंने युवक को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह बात को घुमाते ही जा रहा था। नदरई गांव निवासी युवक नारायण पटेल कभी कुछ कहता तो कभी कुछ, हालांकि काफी देर उसे समझाइश दी गयी मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी थी। जहां समझाइश के बाद युवक खुद नीचे आ गया। जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई।
नदरई गांव में अचानक युवक के टावर पर चढ़ने की अजीबोगरीब घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया था। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। दरअसल नारायण पटेल नीचे खड़े लोगों से कभी कुटीर योजना में घर दिलाने की मांग करता, तो कभी शादी कराने की बात कहने लगता।
करीब तीन घंटे तक चला यह हाई वोल्टेज ड्रामा गांव में चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। आखिरकार जब नीचे लगी भीड़ थोड़ी दूर हुई और माहौल शांत हुआ। तब नारायण खुद ही धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि घटना हंसी-मजाक का विषय जरूर बनी। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक शराब के नशे में इस तरह की हरकत कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। मामले में एसआई एस.एस दुबे ने जानकारी दी।