भोजशाला के बाद अब इस मंदिर की चर्चाएं हुई तेज, विजय मंदिर को लेकर न्याय की जगी उम्मीद! SAGAR TV NEWS
हाल ही में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए एमपी के धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में फैसला सुनाया। जिसके बाद अब विदिशा जिले में स्थित विजय मंदिर को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी हैं। इस मंदिर को लेकर अब उम्मीदें जागने लगी हैं। मामले में मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने संस्कृति के पुनर्जागरण का दौर बताते न्याय की उम्मीद जागने की बात कही है।
प्रियंक कानूनगो के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था के पुनर्जागरण का समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राम मंदिर और भोजशाला को लेकर लंबे समय बाद निर्णय आए। उसी तरह विदिशा के विजय मंदिर को लेकर भी लोगों को न्याय की उम्मीद है।
बताया जा रहा है की भोजशाला मामले में आए फैसले के बाद विदिशा में भी धार्मिक और सांस्कृतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का मानना है कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को उनकी मूल पहचान दिलाने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। इसी बीच मानव अधिकार आयोग के राष्ट्रीय सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा की जिस तरह 500 सालों के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद अब भोजशाला को लेकर लंबे समय बाद जो निर्णय आया।
उससे विदिशा के विजय मंदिर को लेकर भी लोगों को न्याय की उम्मीद है। साथ ही कहा की देश में अब अपनी परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को सम्मान दिलाने का वातावरण बना है। राम मंदिर निर्माण से लेकर भोजशाला के फैसले तक यह एक सांस्कृतिक जागरण का संकेत है।