सागर- पार्षद प्रत्याशी के घर लाखों की चोरी,फूट-फूट कर रो पड़े पति-पत्नी | SAGAR TV NEWS |

 

कैमरे के सामने अपना दर्द बयां करते रोते और गिड़गिड़ाते ये सागर के वो पति-पत्नी हैं। जिनका पल भर में मानो सब कुछ उजड़ सा गया हो। जी हां माँ से मिलने गया ये दम्पति जब वापिस घर लौटा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो चुके थे। मौके से सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा ले गए। करीब 15 से 20 लाख रूपये की चोरी की बात कही जा रही है। पीड़ित पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रिया आदेश जैन हैं जो अब रोकर गुहार लगा रही हैं। मामले की शिकायत मोतीनगर थाने में की गयी है सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जाँच में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

 

बता दें की यह पूरा मामला सागर के वर्धमान कॉलोनी का है। जहां चोरों ने सूने मकान में सेंध लगाई। चोर घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रुपए लेकर फरार हो गए। परिवार दिल्ली के नोएडा गया हुआ था। वर्धमान कालोनी जैन मंदिर के पास रहने वाले फरियादी आदेश जैन ने थाने में शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बताया की वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर 13 मई को मां से मिलने नोएडा गए थे। वहां से बीते 18 मई को वापस सागर लौटे।
घर आकर देखा की दरवाजे का ताला टूटा मिला।

 

वहीं अंदर जाकर देखा तो मकान के ऊपर के कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लाकर टूटा था। उसमे रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इस दौरान सोने की अंगूठी 5, सोने की चेन, दो पेंडिल, एक मंगलसूत्र, एक हार सोने का, बाला बेंदी सोने की, चांदी की पायल, बिछिया, अगूंठी समेत करीब 95 हजार रूपये नगदी चोरी हो गयी। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची थी। जहां साक्ष्य जुटाए गए हैं। मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।

 

 


By - sagar tv news
19-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.