लव मैरिज के बाद एसपी ऑफिस पहुंची बेटी,रोते ही रह गए माँ-बाप | SAGAR TV NEWS |

 

बेटा बस एक बार तो बात कर लो, ऐ मेरा बेटा बस एक बार तो मेरी बात सुन लो, ये एक माँ अपनी बेटी से फ़रियाद कर रही थी, जोर जोर से चिल्लाकर रो रही थी और कह रही थी की बेटा क्या गलती हो गयी है बस एक बार मेरी बात तो सुन लो। ये नज़ारा देखकर किसी का भी कलेजा फट जाएगा। लेकिन जिस बेटी से माँ -बाप रो रो कर गुहार कर रहे हैं उसने उनकी एक न सुनी। नज़ारा एमपी के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल गिलौहां गांव निवासी प्रतिमा यादव ने अपने रिश्ते के चाचा धर्मेंद्र यादव के साथ भागकर शादी कर ली थी। और सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किये थे। मामला तब और बेहद भावुक हो गया।

 

जब युवती बयान दर्ज कराने एसपी ऑफिस कार्यालय पहुंची थी। जहां बाहर उसके लाचार माता-पिता अपने बेटी से एक बार मिलने उसे देखने दहाड़ मारकर रो रहे थे। चीख रहे थे, चिल्ला रहे थे और कह रहे थे, की बेटा एक बार तो देख लो, बात कर लो। माँ-बाप की बेबसी साफ़ देखी जा रही थी। लेकिन हैरत की बात ये है की आंसुओं को देखकर बेटी का ज़रा भी दिल नहीं पसीजा। वह उनसे मिले बिना ही वहां से चली गयी। जिस माँ ने जन्म दिया, पाला पोसा बड़ा किया इस लायक बनाया। आज उसी औलाद ने ऐसा ज़ख्म दिया जिसे भुलाये नहीं भुलाया जा सकता।

 

 

जानकारी के मुताबिक परिजनों का आरोप है की बीते महीने 2 अप्रैल को लापता हुई बेटी को उनके ही रिश्ते का चाचा धर्मेंद्र यादव भगा ले गया था। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किए थे। पीड़ित परिवार ने अक्टोंहा चौकी पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने, रिश्वत मांगने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
19-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.