किसान के खेत में मिला तारों सा चमकता दुर्लभ कछुआ,अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों है कीमत
वैसे तो पन्ना जिले की धरती हीरे उगलने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन अब यहां एक बेहद दुर्लभ और कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। दरअसल एक किसान के खेत में दुर्लभ कछुआ मिला है जिसकी बनावट ऐसी है जिसे शायद अपने पहले न देखा हो। अनोखा वन्यजीव देखने के बाद लोग दंग रह गए। बताया गया की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसकी करोड़ों रूपये की कीमत है। लेकिन तस्करी के चलते इन पर संकट मंडराया हुआ है।
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कुदरत की अनोखी चीज देख वन्यजीव प्रेमी और वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वार्ड नंबर 12 के रहने वाले किसान महेंद्र प्रजापति के खेत में बेहद दुर्लभ और जादुई खूबसूरती वाला भारतीय तारा कछुआ यानी स्टार टॉर्टॉइज़ मिला है। इस कछुए की पीठ की बनावट अद्भुत है वैज्ञानिक भाषा में इसे जियोकलोंन एलिगेंस कहा जाता है। भीषण गर्मी के इस मौसम में अचानक इस दुर्लभ जीव के मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है। सूचना मिलने के बाद उत्तर वन मण्डल कि टीम ने उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। देवेंद्रनगर में मिला यह अद्भुत कछुआ जितना खूबसूरत है। इसका वजूद आज उतने ही बड़े खतरे में है। अपनी इसी बेमिसाल और सम्मोहक खूबसूरती के कारण यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव तस्करों के निशाने पर रहती है। विदेशों में इसकी भारी मांग है। जिसकी वजह से अंधाधुंध अवैध तस्करी के कारण यह प्रजाति अब विलुप्त होने की कगार पर पहुँच चुकी है। यही वजह है कि इसे IUCN की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है। अमूमन 30 से 50 साल का लंबा जीवनकाल जीने वाले इस जीव को पन्ना में देखना किसी चमत्कार से कम नहीं है। कछुआ मिलने के बाद हर कोई यही सोच रहा है कि इस भीषण गर्मी के बीच यह अनोखा कछुआ आखिर आया कहाँ से? फिलहाल, किसान की सूझबूझ और तत्परता की वजह से यह अनोखा मेहमान अब तस्करों की नजर से दूर, वन विभाग के सुरक्षित संरक्षण में है। जिसे जल्द ही किसी अनुकूल और सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।------
इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम तिवारी ने जानकारी दी।-