पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे की कार की ट-क्कर,विरोध करने पर हुई पि-टाई !

 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बीड़ी शर्मा के भतीजे हादसे का शिकार हो गए। आरोप है की उनकी कार को एक स्कॉर्पियो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं विरोध करने पर मारपीट की गयी। सड़क हादसे में महिला और बच्चों के घायल होने की बात सामने आई है। मामला एमपी के शिवपुरी जिले का है।
बदरवास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद विवाद में मारपीट की घटना हुई। सांसद वीडी शर्मा के भतीजे प्रमोद शर्मा ने कुछ युवकों और एक होटल संचालक पर मारपीट के अलावा धमकी देने के आरोप लगाए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है की मुरैना जिले के सुरजनपुर निवासी प्रमोद शर्मा अपने परिवार के साथ कार से इंदौर जा रहे थे। तभी बदरवास क्षेत्र में एक होटल के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। आरोप है की जब प्रदीप शर्मा ने कार चालक से लापरवाही को लेकर बातचीत की तो विवाद बढ़ गया। आरोप है की इसी दौरान होटल के कुछ लोग भी वहां पहुँच गए। कार क्षतिग्रस्त होने का कहकर पैसों की मांग की। लेकिन जब विरोध किया तो मारपीट की गयी। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया गया।
शिकायत के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला बदरवास थाना भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।--


By - sagar tv news
19-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.