हाईप्रोफाइल हनीट्रैप का भंडाफोड़,श्वेता जैन समेत 4 हिरासत में,शराब कारोबारी को किया ब्लैकमेल !

 

हाईप्रोफाइल हनीट्रैप में आरोपी रही श्वेता जैन एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं पुलिस ने जब एक चर्चित हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया तो उसकी मास्टरमाइंड श्वेता जैन को भी हिरासत में लिया गया है। उसके अलावा 3 अन्य लोग भी गिरफ्तार किये गए हैं। कार्यवाई इंदौर में की गयी। जहां शराब कारोबारी को निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया। महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें हनी ट्रैप की मास्टर माइंड मानी जा रही श्वेता जैन भी शामिल है। जिसे भोपाल स्थित मकान से हिरासत में लिया गया है।

 

 

बताया जा रहा है की शराब कारोबारी को लगातार जान से मारने और बदनाम करने की धमकियां मिल रही थीं। शिकायत के बाद एडिशनल कमिश्नर ने तीन डीसीपी के साथ सात टीमों का गठन किया। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए अल्का दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, लाखन चौधरी और पुलिसकर्मी विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया।

 


पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया की कारोबारी को सुपर कॉरिडोर पर बुलाकर शराब कारोबार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी जा रही थी। मांग पूरी न होने पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने और गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस की माने तो आरोपी अल्का और उसका बेटा पहले से अवैध शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे गिरोह और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

 

 

गौरतलब है की राजधानी भोपाल में करीब 7 साल पहले हनीट्रैप के मामले में श्वेता जैन आरोपी बनाई गई थी। वह काफी समय तक जेल में रही। अब फिर विवादों में आ गयी है।

 

 


By - sagar tv news
19-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.