पटाखा गोदाम में भीषण आग ! धमाकों से दहला इलाका, कार और वाहन जलकर खाक

 

एमपी के इंदौर के नायता मुंडला इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पटाखा दुकान और गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया और पटाखों के लगातार धमाकों से लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट की है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के नीचे पटाखों की दुकान और गोदाम था, जिसमें बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था। दुकान के ऊपर एक जिम संचालित हो रहा था। अचानक आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में लपटें ऊपर जिम तक पहुंच गईं।

 

 

 

आग लगते ही पटाखे फूटने लगे और रॉकेट चारों तरफ उड़ने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पूरे इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना में दुकान के पास खड़ी एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं दोपहिया वाहनों के भी जलने की जानकारी सामने आई है। पास में खड़ा एक आयशर वाहन भी आग की चपेट में आने वाला था, लेकिन स्थानीय लोगों ने दूसरे वाहन की मदद से उसे समय रहते वहां से हटाया।

 

 

 

 

फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना शाम 5 बजकर 55 मिनट पर मिली। इसके बाद तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। हालांकि नेमावर रोड और तीम इमली क्षेत्र में जाम लगने के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हुई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। फिलहाल आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि चर्चा है कि किसी रॉकेट को चलाकर दिखाने के दौरान वह दुकान के अंदर चला गया, जिससे आग भड़क गई। लेकिन पुलिस और फायर विभाग इसकी जांच में जुटे हैं।


By - sagar tv news
20-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.