कांग्रेस नेता को फ़िल्मी स्टाइल में गाड़ियां अड़ाकर रोका, और गोलियों से भून दिया !

 

कांग्रेस नेता की गाड़ी रोककर उन पर तड़ातड़ गोली चलाये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। घायल कांग्रेस नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल दहला देने वाली घटना छतरपुर जिले के इमलिया तिराहे के पास से सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव हल्के राजा का ICU में इलाज जारी है वहीं गांव के लोगों पर हमले के आरोप लग रहे हैं।

 

 

 

बताया जा रहा है की बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के भतीजे अभय राज सिंह बुंदेला के मुताबिक उनके चाचा छतरपुर से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपने गांव विक्रमपुर लौट रहे थे। तभी इमलिया तिराहे के पास चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जहां कांग्रेस नेता पर करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस जानलेवा हमले में कांग्रेस नेता को दोनों पैरों, जांघ और कंधे पर कई गोलियां लगी हैं।

 

 

 

 

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। भतीजे अभय राज ने गांव के ही लोकपाल सिंह बुंदेला, वीरेंद्र सिंह बुंदेला और सत्यम सिंह समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया। साथ ही कहा की आरोपी पक्ष भाजपा से जुड़ा हुआ है। परिजन पुरानी राजनीतिक और चुनावी रंजिश की आशंका जता रहे हैं।
घायल हल्के राजा की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका ICU में इलाज जारी है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

 

 


फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को जाँच में लिया है और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।------


By - sagar tv news
20-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.