पेड़ से टकराने के बाद पलट गयी एम्बुलेंस, चालक नहीं निकल पाया बाहर और चली गई जान | SAGAR TV NEWS |

 

सड़क पर दौड़ रही एक प्राइवेट एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गयी। जिससे चालक उसके अंदर ही फंस गया। उसे बाहर निकलने का मौक़ा ही नहीं मिल पाया। इसी दौरान वाहन में आग लग गयी जिससे उसकी ज़िंदा जलने से दर्दनाक जान चली गयी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला बालाघाट जकीले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र का है जहां कनई-खर्रा रोड पर एक अनियंत्रित प्राइवेट एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। और एंबुलेंस चालक जिंदा जल गया।

 


बताया जा रहा है की प्राइवेट एंबुलेंस कनई और खर्रा गांव के बीच से गुजर रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गयी। रफ्तार तेज होने की वजह से चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एंबुलेंस सड़क पर ही पलट गई और उसमें आग लग गई। जो कुछ ही देर में और भीषण हो गयी थी।
मृतक की पहचान 56 साल के माइकल अन्ना के रूप में हुई है जो कौशल्या नगर नागपुर के रहने वाले थे। स्थानीय निवासी ने बताया कि माइकल अन्ना रात करीब 2 बजे नागपुर से एक घायल मरीज, शिव प्रसाद, को छोड़ कर आए थे। फिर करीब 2 घंटे आराम किया। इसके बाद घूमने का कहकर निकले थे। तभी गए।

 


सुबह के समय जब ग्रामीण पत्ते तोड़ने निकले तो सड़क किनारे एम्बुलेंस जली हुई दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू की है।------

 

 


By - sagar tv news
20-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.