प्लांट हटाने के दौरान टीनशेड पर चढ़ गया मालिक, कम मुआवजे का लागया आरोप | SAGAR TV NEWS |
हाईवे चौड़ीकरण के लिए मूंगफली प्लांट को हटाया जाना था, जिसको लेकर बड़ी संख्या में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस और प्रशासन के सामने उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति बन गयी। जब प्लांट हटाने के दौरान कार्यवाई का विरोध करते हुए उसका मालिक टीनशेड पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल प्लांट मालिक कम मुआवजा दिए जाने का आरोप लगा रहा था। जिससे कार्यवाई को रोकना पड़ा। मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर-कानपुर रोड का है। मामला बिगड़ते देख तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे। जहां मालिक को समझाइश देकर किसी तरह नीचे उतारा गया।
यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत अटारन में हुई। प्लांट मालिक का आरोप था की उसे अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला। उसने प्लांट के अंदर लगी मशीनों और अन्य सामान को निकालने के लिए पर्याप्त समय देने की भी मांग की थी। बताया गया की तहसीलदार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही थी। विरोध के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जहां अधिकारी मालिक को समझाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान हाईवे किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
सिविल लाइन टीआई आशुतोष श्रोतीय के मुताबिक सम्बंधित जमीन का नियमानुसार अधिग्रहण हो चुका है मुआवजा भी दिया जा चुका है। साथ ही कहा कि व्यक्ति अधिग्रहण के बावजूद कब्जा किए हुए था जो और ज्यादा मुआवजे की मांग कर रहा था।