प्रेमिका का चुपचाप अंतिम संस्कार कर रहा था प्रेमी, शक होने के बाद पुलिस ने पकड़ा

 

एक प्रेमी अपनी प्रेमिका का शमसान घाट में चोरी छिपे अंतिम संस्कार कर रहा था। लेकिन तभी गार्ड को संदेह हुआ उसने पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। साथ ही युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। सनसनीखेज ये मामला ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की फरीदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने के बाद एक युवक अपनी प्रेमिका की डेड बॉडी चोरी-छिपे ग्वालियर लाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। वह मुक्तिधाम पहुंचा।

 

 

 

लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर गार्ड ने तुरंत कंपू थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। साथ ही युवक धर्मेंद्र राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

मृतका की पहचान मीनू चौहान के रूप में हुई। जिसकी शादी साल 2013 में भिंड निवासी रामानंद सिंह चौहान से हुई थी। शादी के बाद दोनों भिंड में रहते थे। तभी मीनू की मुलाकात धर्मेंद्र राठौर से हुई। करीब दो साल पहले वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

 

 

 

 

 

दोनों फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रहे थे। वहीं बीते 16 मई की रात फरीदाबाद में मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। जिसके बाद धर्मेंद्र बिना परिजनों को जानकारी दिए बॉडी को ग्वालियर लेकर पहुंचा और चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में था। मृतका के पति रामानंद सिंह चौहान ने पत्नी की जान जाने को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।

पुलिस ने मामला कायम करते हुए जांच शुरू की साथ ही बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद ही जान जाने के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


By - sagar tv news
20-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.