नाबालिग युवती के साथ किया गंदा काम, फिर पीड़ित परिवार को धमकाने के आरोप ! लोगों में गुस्सा

 

नाबालिग युवती के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं ऐसा भी आरोप है की गंदे काम को करने के बाद पीड़ित परिवार को डराया धमकाया भी गया। जिस बात की शिकायत पुलिस में की गयी है। घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की देवपुर निवासी नाबालिग युवक ने 11 साल की युवती के साथ गंदा काम किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो टीमें बनाकर छापामार कार्रवाई की। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

 


वहीं इसके अलावा पीड़ित पक्ष और समाज के लोगों ने एसपी के नाम थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया की घटना के बाद थाना परिसर में ही आरोपी पक्ष द्वारा दबाव बनाकर समझौते का प्रयास किया गया। आरोप है की गन्दा काम किये जाने के बाद जब समाज के लोग न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोगों ने अभद्रता करते हुए धमकी दी और राजीनामा करने का दबाव बनाया।

 

 

 


आवेदन में कहा गया की आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की सारी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इसके बावजूद भी आरोपी पक्ष के अन्य लोगों पर अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं की गई। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

 

 

 

 

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और धमकी देने वालों पर भी मामला दर्ज कर आरोपियों के सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को ज़मीदोज़ करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई की जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
मामले में बक्सवाहा थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.