जैन साध्वियों को कार ने उड़ाया सागर की श्रुतमति माता समेत दो साध्वियों की हुई समाधि, एक गंभीर

एमपी के रीवा जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई जिसमें जैन साध्वियों को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। जहां सागर निवासी एक साध्वी समेत एक अन्य साध्वी की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी जबकि एक अन्य साध्वी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से जैन समाज में शोक की लहर है हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने जबलपुर के पास पकड़ा।

 

 

 


बताया जा रहा है की सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कंट्रोल रूम के सामने तेज रफ्तार कार ने तीन महिला धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी। जिसमें सागर निवासी एक धर्मगुरु श्रुतमति माता की समाधि हो गई। जबकि दो अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिन्हे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उपसममति माता की भी समाधि हो गयी। वहीं आर्यका माता जबलपुर गंभीर रूप से घायल हैं।

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:40 बजे तीनों महिला धर्मगुरु कटरा जैन मंदिर से झिरिया तरफ विहार लिए जा रही थीं। आर्यिका संघ जैन मंदिर से दर्शन के बाद विहार कर रहा था। तभी प्रयागराज से नागपुर जा रही एक ऑल्टो कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों आर्यिकाओं को टक्कर मार दी। जिसमें आर्यिका श्रुतमति माता की समाधि करी सवा 6 बजे हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आर्यिका उपशममति माता ने संत निवास, रीवा में शाम के समय णमोकार मंत्र श्रवण करते हुए शांतिपूर्वक देह त्याग दी।

 

 

 

 


घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचाथा । कमिश्नर बीएस जामोद, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे। बताया गया की जैन समाज के विशेष आग्रह पर महिला धर्मगुरु रीवा आई थीं और पिछले तीन महीनों से कटरा स्थित जैन मंदिर में प्रवास कर रही थीं।------

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.