प्रेम प्रसंग में 15 साल के युवक को निपटा दिया, रील बनाने ले गए थे जंगल, दो नाबालिग गिरफ्तार

 

दो नाबालिग युवक एक 15 साल के युवक को रील बनाने के बहाने से जंगल लेकर गए। लेकिन वहां पहुंचकर उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने जब इस अंधे मर्डर कांड मामले का सनसनीखेज खुलासा किया तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। बताया गया की प्रेम प्रसंग की वजह से युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। जिन्हे गिरफ्तार किया गया है यह पूरी घटना उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल 15 साल के मयंक चौधरी का मर्डर करने के बाद उसकी बॉडी जंगल में फेंक दी गयी थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो किशोरों को पकड़ लिया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की बीते 14 मई को कैमोर निवासी मयंक चौधरी अचानक गायब हो गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की इसके बाद मानपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मयंक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच 18 मई को सिगुड़ी के आगे सगमनिहा जंगल में एक बॉडी मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जहां बॉडी पहचान मयंक चौधरी के रूप में की गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

 

 

 

 

जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल किया। और सामने आया की मयंक कुछ दिनों पहले मानपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अपनी मौसी के घर आया हुआ था। तभी उसकी पहचान एक युवती से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बस इसी बात से आरोपी नाराज थे। जिसके बाद दोनों ने मयंक को रील बनाने के बहाने सगमनिहा जंगल बुलाया। वहां उसके हाथ और मुंह को टेप से बांध कर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर मर्डर कर दिया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।

 

 

 

 

पुलिस ने नाबालिगों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। मामले में सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.