पार्षद प्रतिनिधि को आया गुस्सा, ट्रक चालक पर फेंक दी चप्पल, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

 

इन दिनों भीषण गर्मी के दौर चल रहा है ऐसे में कई जगहों से पानी की किल्लत भी सामने आ रही है। इसी तरह पानी की समस्या को लेकर महिलाओं और पुरुषों में गुस्सा देखने को मिला। वह सड़कों पर उतर आये और हंगामा करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति गुस्से में आग बबूला हो गया और ट्रक ड्राइवर के ऊपर चप्पल फेंक दी। मामला एमपी के देवास जिले के बताया जा रहा है। दरअसल तस्वीरों में नज़र आने वाले ये शख्स पार्षद प्रतिनिधि हैं। उन्हें इस वजह से गुस्सा आया की प्रदर्शन के दौरान सड़क पर चक्काजाम किया गया था।

 

 

 

 

 

लेकिन ट्रक ड्राइवर जबरन वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। लोग उसे समझाइश भी दे रहे थे। लेकिन तभी एक व्यक्ति ने अपना आपा खो दिया वह उस पर अपनी भड़ास निकाल रहा था की तैश में आकर उसने अपनी चप्पल ही फेंक दी। जिससे माहौल और भी गरमा गया। हालाँकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया और सम्बंधित व्यक्ति को समझाइश भी दी गयी।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है की देवास के आवास नगर में पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जिससे परेशान महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान एक ट्रक चालक ने जाम के बीच से अपना वाहन निकालने की कोशिश की। जिससे विवाद खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा ने गुस्से में आकर ट्रक ड्राइवर पर चप्पल फेंक दी। जिससे स्थिति बिगड़ने लगी और पुलिस को मामला शांत कराना पड़ा।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में नियमित पानी न आने और कम समय के लिए नल खुलने से महिलाएं बेहद नाराज थीं। और समस्या से परेशान होकर वे सड़क पर उतर आईं जहां मुख्य मार्ग पर लाइन लगाकर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी। महिलाओं ने सड़क पर करीब 15 से 20 मिनट तक नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।------


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.