ढाबे पर भाजपा नेताओं में जूतम पैजार,प्रदेश अध्यक्ष के जाने के बाद ढाबे पर आपस में उलझ बैठे !

 

भाजपा के नेता खुद आपस में ही उलझ बैठे, दो पक्षों में तू तू मैं मैं से शुरू हुई बातचीत लात घूंसों में तब्दील हो गयी। ढाबे पर पार्टी के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट किये जाने की ये घटना एमपी के सीधी जिले की है। ये सब एक ढाबे पर पार्टी करते समय उस वक़्त हुआ। जब कुछ देर पहले ही मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर वहां से निकले थे।

 

 

 

 

बताया गया की एक बार फिर भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों की कथित गुंडागर्दी का मामला सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू, प्रदीप मिश्रा खड्डी मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, कृष्णा तिवारी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा और मोर्चा पटपरा नए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल अजेंद्रनाथ मिश्रा शानू समेत कुछ भाजपा नेताओं के बीच मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़रिया बाईपास स्थित सिंघम ढाबे का बताया जा रहा है।

 

 

 

 

ऐसी जानकारी है की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर हाल ही में रीवा संभाग के दौर पर आए थे। वह सीधी में रुके थे वर वहां से सिंगरौली जाने के बाद सिंघम होटल में पार्टी करने के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारी के बीच लात घूंसे चल गए। हालांकि घटना किस वजह से हुई ये साफ़ नहीं है। लेकिन अब विपक्षी दलों को निशाना साधने का मौका जरूर मिल गया है।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। वहीं सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।------


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.