कॉलेज के छात्रों का हॉस्टल में हुड़दंग,अर्धनग्न होकर डांस,अब अपने किये पर मांगी माफी !

 

कॉलेज के छात्रों ने हॉस्टल में जमकर उत्पात मचाया। यह नहीं अर्धनग्न होकर जोरदार हंगामा भी किया। हॉस्टल में तोड़फोड़ के अलावा जमकर हुड़दंग मचाई गयी। घटना के वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसके बाद कार्यवाई की बात कही जा रही थी। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के आईआईटी कैंपस का है। जहां फाइनल ईयर के छात्रों ने हंगामा किया था। विश्वविद्यालय के सख्ती दिखाए जाने के बाद अब छात्रों का माफीनामा सामने आया है। जिससे प्रबंधन ने नरमी अपनाई है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले खंडवा रोड स्थित आईईटी कैंपस में बीते रविवार को फाइनल ईयर के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें देखा जा सकता है की बड़ी संख्या में छात्र अर्धनग्न होकर डांस कर रहे हैं वहीं हॉस्टल परिसर में टेबल, कुर्सियां, खिड़कियां और पानी की टंकियों में तोड़फोड़ की गयी थी। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईईटी डायरेक्टर डॉक्टर प्रतोष बंसल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

 

 

 

वायरल वीडियो में जिन छात्रों की पहचान हुई। वे सभी फाइनल ईयर के छात्र बताए गए। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र जश्न मना रहे थे। लेकिन इसी दौरान हुड़दंग और तोड़फोड़ भी की गयी। मामले की जांच के लिए यूनिवर्सिटी ने एक कमेटी का गठन किया। जिसने प्रत्येक छात्र पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने, हॉस्टल से बाहर करने और प्लेसमेंट के अलावा रिजल्ट रोकने जैसी सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गयी। लेकिन अब छात्रों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे अपने व्यवहार पर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

छात्रों ने अपने कृत्य की निंदा करते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन से एक और मौका देने की अपील की है। छात्रों के इस माफीनामे के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी नरमी अपनाई है।
मामले में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ आरके सिंघई के मुताबिक छात्रों के माफी मांगने के बाद कार्रवाई को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाएगा। हालांकि अंतिम फैसला जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही लिया जाएगा।------


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.