वन विभाग का रेंजर दस हजार की रिश्वत ले धरा गया,EOW ने की कार्यवाई,रंगे हाथों पकड़ा | SAGAR TV NEWS |

 

वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी को रिश्वत लेते हुए EOW की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की 5 हजार की रिश्वत लेते हुए घूसखोर रेंजर को दबोचा गया। कार्यवाई रायसेन जिले के बेगमगंज में की गयी। जहां भोपाल से आई टीम ने कार्यवाई की। बताया जा रहा है की फरियादी शकील अहमद से 6 महीने पुराने मामले में 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने EOW कार्यालय में की थी।

 

 

बताया गया की बेगमगंज में तैनात वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार को EOW भोपाल की टीम ने 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रेंजर ने फर्नीचर व्यापारी शकील अहमद से बिल पास करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। फरियादी ने बीते 27 अप्रैल 2026 को EOW भोपाल के एसपी को लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद टीम ने सत्यापन किया। और जाल बिछाकर कार्यवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संशोधित) 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 


जानकारी के मुताबिक बेगमगंज के वार्ड नंबर 8 के रहने वाले शकील अहमद सुपर ट्रेडर्स नाम से फर्नींचर बनाने का काम करते हैं। उनका यह व्यवसाय लकड़ी के फर्नीचर के परिवहन पर निर्भर है। बीते 21 अप्रैल 2026 को शकील ने अपने फर्नींचर के परिवहन से जुड़े बिल पास कराने और उनके सत्यापन के लिए वन विभाग के कार्यालय में आवेदन दिया था। जिस पर उनसे 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गयी। जिसके बाद उन्होंने शिकायत की थी। भोपाल से पहुंची टीम ने कार्यवाई की।
फिलहाल टीम द्वारा आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.