व्यापारी को NDPS में फंसाने की धमकी देकर एक लाख वसूले,टीआई समेत तीन निलंबित ! आरोप | SAGAR TV NEWS |

 

एक व्यापारी को एनडीपीएस के मामले में फंसाने की धमकी देकर करीब एक लाख रूपये वसूलने जैसे गंभीर आरोप के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की गयी है एसपी ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पूरा मामला पन्ना जिले का है। जहां व्यापारी को एनडीपीएस में फंसाने की धमकी का आरोप थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया एसपी निवेदिता नायडू ने जाँच के बाद कार्यवाई की। मामला मड़ला थाने का है।

 

 

बताया गया की रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी ने पुलिसकर्मियों पर एनडीपीएस मामले में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाया। शिकायत के बाद एसपी निवेदिता नायडू ने जांच पन्ना एसडीओपी को सौपी। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी, एक एएसआई और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया।
मड़ला थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आने के बाद सुर्ख़ियों में है।

 

वहीं एसपी निवेदिता नायडू की निष्पक्ष कार्यवाही भी लोगों में जन चर्चा बनती जा रही है। रीवा के तिरहती निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी की बीते 14 मई को खजुराहो जाते समय पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी की जांच के दौरान गांजा होने का दावा किया और एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दबाव में उनसे दो बार में फोन-पे के जरिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जांच कर कार्रवाई की और थाना प्रभारी रचना पटेल, एएसआई रज्जाक खान साथ ही आरक्षक रामशरण को निलंबित कर दिया।

 


गौरतलब है की कुछ दिन पहले भी एक रिटायर्ड डीएसपी से बदतमीजी का मामला सामने आया था। जहां वाहन चेकिंग के दौरान रिटायर्ड डीएसपी और मंडला थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों का उनसे विवाद हुआ था। अब ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.